Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट मोड़ में चला नगर निगम का बुलडोजर, कई अवैध दुकानें ध्वस्त

Hazaribagh : शहर के व्यस्त इलाके डिस्ट्रिक्ट मोड़ में सोमवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध...

Hazaribagh : शहर के व्यस्त इलाके डिस्ट्रिक्ट मोड़ में सोमवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध दुकानों और होटलों पर बुलडोजर चलाया, सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बनी कई अस्थायी दुकानें और ढाबेनुमा होटल ध्वस्त कर दिए गए. कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

बिना अनुमति के बना दी गई थी कई होटल

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, ये सभी दुकानें बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर संचालित हो रही थीं. लंबे समय से इन दुकानों को हटाने की शिकायतें मिल रही थीं, स्थानीय लोगों का आरोप था कि शाम ढलते ही इन दुकानों और होटलों में शराबियों का जमावड़ा लग जाता था, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी होती थी. बताया जाता है कि सुबह से देर रात तक यहां शराब पीने और हंगामा करने वालों की भीड़ लगी रहती थी. राहगीरों, महिलाओं और आसपास रहने वाले परिवारों को असुरक्षा और अशांति का सामना करना पड़ रहा था, कई बार मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं भी सामने आई थीं.

और अचानक जेसीबी के साथ पहुंच गई निगम की टीम

नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

स्थानीय लोगों ने किया कार्रवाई का स्वागत

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट मोड़ जैसे महत्वपूर्ण इलाके में अवैध दुकानों की वजह से हमेशा जाम और गंदगी की समस्या बनी रहती थी. वहीं शराबियों के जमावड़े से माहौल भी खराब हो रहा था. नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शहर में जहां भी अवैध कब्जा और बिना अनुमति के दुकानें संचालित होती पाई जाएंगी, वहां आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने लोगों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने और नियमों का पालन करने की अपील की है.

Also Read : नीट पेपरलीक : सीबीआई ने महाराष्ट्र से कोचिंग संचालक को किया गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *