विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का आह्वान, नियमित जांच और सही जीवनशैली से बचा सकते हैं जान

Palamu:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को हाई ब्लड प्रेशर के गंभीर खतरों और उससे बचाव के...

Palamu:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को हाई ब्लड प्रेशर के गंभीर खतरों और उससे बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन पलामू के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस वर्ष यह दिवस “अपना रक्तचाप सही तरीके से नापें, नियंत्रित करें, लंबा जीवन जिएं” की विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सही समय पर जांच और उपचार के प्रति प्रेरित करना है.

साइलेंट किलर है उच्च रक्तचाप 

​चिकित्सकों के अनुसार उच्च रक्तचाप को एक ‘साइलेंट किलर’ माना जाता है क्योंकि आमतौर पर इसके कोई शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह आगे चलकर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है. इससे बचाव के लिए सिविल सर्जन ने सलाह दी है कि प्रत्येक व्यक्ति को हर छह महीने में अपने रक्तचाप की जांच अवश्य करानी चाहिए. स्वास्थ्य मानकों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप 120/80 mmHg माना जाता है.

आदतों में बदलाव जरूरी

​इस बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान और आदतों में बदलाव बेहद जरूरी है. लोगों को अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों जैसे कि फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, अचार, पापड़ और सॉस के अत्यधिक सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. इसके साथ ही तंबाकू, सिगरेट और शराब जैसी हानिकारक आदतों से दूरी बनाना अनिवार्य है. स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह कम से कम 30 मिनट टहलने या व्यायाम करने की आदत डालें. अपने आहार में हरी सब्जियां, ताजे फल और संतुलित भोजन को शामिल करें, साथ ही बढ़ते वजन को नियंत्रित रखें और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें.

सिविल सर्जन की भावुक अपील 

​ सिविल सर्जन पलामू ने जिले के सभी नागरिकों से भावुक अपील की गई है. उन्होंने कहा कि सभी लोग आज ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाएं. समय पर की गई जांच, उचित चिकित्सीय परामर्श और अनुशासित जीवनशैली को अपनाकर हाइपरटेंशन जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पूरी तरह बचा जा सकता है.

AlsoRead:रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास,अपनाएं कुछ टीप्स

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *