Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : मेरिट लिस्ट में नहीं था नाम फिर भी हो गया होम गार्ड नियुक्ति के लिए मेडिकल, DC से शिकायत

Saraikela : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होम गार्ड) नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन संख्या-01/2025 की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरायकेला...

होम गार्ड

Saraikela : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होम गार्ड) नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन संख्या-01/2025 की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरायकेला DC को एक शिकायती पत्र सौंपा गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक ऐसे अभ्यर्थी का पुलिस सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) करा लिया गया है, जिसका नाम प्रकाशित मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) में शामिल ही नहीं था. शिकायत के लिए लिखे पत्र के मुताबिक शहरी तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थी आकाश बरात (रोल नंबर- URTE/10019, चेस्ट नंबर- 1309) का मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन संपन्न कराया गया है.

DC से निष्पक्ष जांच की मांग

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उक्त अभ्यर्थी का नाम आधिकारिक मेधा सूची में नहीं था, तो किस आदेश के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई? अगर मेधा सूची में कोई संशोधन किया गया था, तो उसकी सार्वजनिक सूचना जारी क्यों नहीं की गई? DC से मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर प्रक्रिया में कोई अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा बना रहे.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE- ED का बड़ा एक्शन, पांच मौजा की जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक के लिए लिखा लेटर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *