हजारीबाग में JMM सदस्यता समारोह, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सोमवार को हजारीबाग स्थित प्रावेश रिज़ॉर्ट, डीवीसी चौक में भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया....

Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सोमवार को हजारीबाग स्थित प्रावेश रिज़ॉर्ट, डीवीसी चौक में भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. कार्यक्रम में कई अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भी झामुमो का दामन थामा.

नए सदस्यों का किया स्वागत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार बेदिया ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा देकर विधिवत सदस्यता दिलाई. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के मूलवासी, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब तबकों की आवाज़ बनकर लगातार संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि लोग झामुमो की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया.

Also Read: एचएमटी होटल मे छापेमारी, तीन संदिग्ध जोड़ो से पूछ – ताछ जारी

संगठन मजबूत करने पर जोर

सदस्यता कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुणाल यादव ने किया. कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा एवं संगठनात्मक समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिली. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई का आंदोलन है. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह विभिन्न दलों और सामाजिक क्षेत्रों से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा. उन्होंने सभी नए सदस्यों से जनसरोकार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की.

विभिन्न दलों के नेताओं ने ली सदस्यता

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया. उन्होंने कहा कि झामुमो का संगठन लगातार गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत हो रहा है. समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. इनमें जदयू के झारखंड प्रदेश महासचिव रोमी सलुजा, आनंद प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र कुमार दुबे, विनोद सिंह, नज़राना परवीन, समशाद अंसारी, विक्रम कुमार रवि, प्रो. गालिब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे. इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *