News Wave Desk:परंपरा के पीछे छिपा विज्ञान शादीशुदा महिलाओं के पैरों में सजी चाँदी की बिछिया सिर्फ परंपरा नहीं, सेहत से जुड़ा एक विज्ञान भी है. पैर की दूसरी उंगली में पहनी जाने वाली बिछिया शरीर के कई एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को एक्टिव करती है, जिससे महिलाओं को कई शारीरिक लाभ मिलते हैं.
गर्भाशय और मासिक धर्म के लिए वरदान

आयुर्वेद के अनुसार पैर की दूसरी उंगली से एक खास नस सीधे गर्भाशय और हृदय तक जाती है. चाँदी की बिछिया इस नस पर हल्का दबाव बनाती है, जिससे मासिक धर्म नियमित रहता है और गर्भाशय स्वस्थ रहता है. बिछिया से यूट्राइन नर्व स्टिमुलेट होती है इससे पीरियड्स की अनियमितता, दर्द और PCOD जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और पैरों के दर्द से राहत
बिछिया पहनने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. चाँदी ठंडी धातु है, जो तलवों की जलन और सूजन कम करती है. लगातार खड़े रहने वाली महिलाओं को वैरिकोज वेन्स और साइटिका के दर्द में भी आराम मिलता है, क्योंकि दूसरी उंगली की नस साइटिक नर्व से जुड़ी होती है.
आधुनिक विज्ञान और मानसिक शांति
मॉडर्न साइंस भी चाँदी को ‘गुड कंडक्टर’ मानता है. यह धरती से पॉजिटिव एनर्जी सोखकर शरीर में पहुंचाती है और तनाव कम करती है. इसलिए माना जाता है कि बिछिया पहनने से मन शांत रहता है और हार्मोन बैलेंस होते हैं.
धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार बिछिया सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक है. चाँदी चंद्रमा की धातु है जो मन को ठंडा रखती है, इससे वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है. इसलिए दोनों पैरों में बिछिया पहनने की परंपरा है.
जरूरी सावधानी:
बिछिया हमेशा चाँदी की ही पहनें. सोना गर्म होता है और कमर से नीचे सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता. साइज न ज्यादा टाइट हो न ढीला, वरना ब्लड फ्लो रुक सकता है.
परंपरा और विज्ञान के इस मेल ने बिछिया को सिर्फ गहना नहीं, ‘नेचुरल थेरेपी’ बना दिया है.
ALSO READ: आंखों का श्रृंगार या सुरक्षा कवच? जानिए काजल लगाने के पीछे का विज्ञान और परंपरा
