कसमार के छह शिक्षकों को मिला सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र

Bokaro: राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार प्रखंड के चयनित छह अभ्यर्थियों (सहायक अध्यापकों)...

Kasmar
नियुक्ति पत्र के साथ शिक्षक

Bokaro: राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार प्रखंड के चयनित छह अभ्यर्थियों (सहायक अध्यापकों) को सहायक आचार्य पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं संजय कुमार यादव भी मौजूद थे.

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुटलाही की सहायक अध्यापिका लवली जायसवाल, मध्य विद्यालय दांतु के कृष्ण कुमार नायक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मायापुर के राजेंद्र हजाम एवं परमेश्वर महतो, मध्य विद्यालय दुर्गापुर के नागेश्वर महतो तथा कसमार के रजी अहमद शामिल हैं. इनकी नियुक्ति वर्ग 6 से 8 तक के लिए भाषा, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान श्रेणी में सहायक आचार्य पद पर हुई है.

बोकारो जिले के कुल 34 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में बोकारो जिले के कुल 34 अभ्यर्थियों को सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिनमें कसमार प्रखंड के छह अभ्यर्थी शामिल रहे. इस अवसर पर बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी अतुल कुमार चौबे ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी. वहीं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राममूर्ति ठाकुर एवं प्रखंड उपाध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल ने भी नवचयनित अभ्यर्थियों को नई पारी की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई, नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *