Click Here
Click Here
Click Here

बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- ‘राजनीति में बिरले ही होते हैं ऐसे लोग’

Bermo: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधवलाल सिंह के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने...

Bermo: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधवलाल सिंह के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने स्वर्गीय माधवलाल सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस भी बंधाया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माधवलाल सिंह जैसे व्यक्तित्व राजनीति में बिरले ही देखने को मिलते हैं. उन्होंने माधव बाबू के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का केंद्र बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग उपायुक्त ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

राज्य ने एक सच्चा राजनेता खो दिया: बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि माधवलाल सिंह ने हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और राजनीति को कभी व्यवसाय नहीं, बल्कि विशुद्ध रूप से सेवा का माध्यम बनाया. उनके निधन से न केवल क्षेत्र को, बल्कि पूरे झारखंड को एक अपूरणीय क्षति हुई है. राज्य ने आज एक सच्चा जननेता खो दिया है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से NTPC को झटका, झारखंड हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *