झारखंड स्टेट भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने झारखंड स्टेट भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं...

Bokaro Deputy Commissioner
उपायुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने झारखंड स्टेट भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की क्रमवार समीक्षा की. बैठक में टूरिज्म आर्ट कल्चर स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग आदि के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

साइंस सेंटर एवं विमेंस कॉलेज निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने जिला साइंस सेंटर, विमेंस कॉलेज समेत अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी योजनाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने को कहा.

बोकारो मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में तेजी लाएं

उपायुक्त ने निर्माणाधीन बोकारो मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए फरवरी 2027 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं स्थलीय निरीक्षण करने को कहा.

क्रिटिकल केयर अस्पताल नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश

बैठक में सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल को नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.

लुगू बुरू क्षेत्र में सांस्कृतिक-प्रकृतिक अनुरूप विकास पर दिया जोर

उपायुक्त ने लुगू बुरू क्षेत्र में विकसित किए जा रहे चिल्ड्रेन पार्क एवं पार्किंग एरिया को प्राकृतिक परिवेश-सांस्कृतिक झलक के अनुरूप विकसित करने का निर्देश निगम के कार्यपालक अभियंता को दिया.

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम सलभ कुमार ने विभिन्न विभागों में निगम के तहत संचालित निर्माण कार्यों एवं योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, पूर्णता अवधि तथा कार्य प्रगति से संबंधित बिंदुओं से अवगत कराया.

यह भी पढ़ें: सदर थाना पुलिस ने सचिन कुमार के चेहरे पर लाई मुस्कान, खोया हुआ मोटो G96 मोबाइल लोटाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *