Chakardharpur:भाजपा मनोहरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कार्यशैली के विरोध में मंडल अध्यक्ष बहनू तुर्की जी की अध्यक्षता में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनोहरपुर के माध्यम से सौंपा. ज्ञापन में किसानों, पेंशनधारियों, मनरेगा कर्मियों एवं ठेका मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, बुजुर्गों, विधवाओं और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कई क्षेत्रों में विधवा पेंशन बंद
ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में पश्चिम सिंहभूम जिले को शामिल किया गया है, जिसके तहत किसानों को बहु-फसली खेती, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन से जोड़ने की योजना है. साथ ही मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में किसानों का निबंधन किया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्वी सिंहभूम सहित कई क्षेत्रों में वृद्ध एवं विधवा पेंशन कई महीनों से बंद है, जिसके कारण लाभुकों को बैंक एवं सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. वहीं मनरेगा कर्मियों का 6–7 माह से वेतन लंबित है तथा चिरिया सेल के ठेका मजदूरों को भी कई महीनों से बोनस एवं अन्य भुगतान नहीं मिला है.
ज्ञापन के मध्याम से अविलंब भुगतान की मांग
ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से अविलंब लंबित भुगतान करने, पेंशन व्यवस्था सुचारु करने तथा किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई. इस अवसर पर संतोष तिवारी, किशोर डागा, स्वरूप पति, कैलाश गुप्ता, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
AlsoRead:सिमडेगा लोगों में फैली पेट्रोल किल्लत की अपवाह, पंपों में जमी भीड़
