रांची पुलिस ने NCC कैडेट्स को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

Ranchi : पुलिस छात्र संवाद का आयोजन मंगलवार को मनन विद्या मंदिर स्कूल में किया गया. कार्यक्रम में 500 से अधिक NCC...

Ranchi : पुलिस छात्र संवाद का आयोजन मंगलवार को मनन विद्या मंदिर स्कूल में किया गया. कार्यक्रम में 500 से अधिक NCC कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को “सड़क सुरक्षा के ब्रांड एंबेसडर” बनने का संदेश दिया.

ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खतरों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई. छात्राओं को आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी भी दी गई.

हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 100 और 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एम्बुलेंस सेवा 102 की जानकारी दी. आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने की अपील की.
अंत में पुलिस अधिकारियों ने NCC कैडेट्स से कहा कि वे अपने परिवार और समाज के बीच ट्रैफिक नियमों और सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाएं. ताकि रांची को सुरक्षित और अनुशासित शहर बनाया जा सके.

 

ALSO READ : दवा दुकान में पार्ट टाइम जॉब करने वाले बी फार्मा के छात्र ने की आत्महत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *