Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्यपालक निदेशक एसएस राजू ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में होने वाले आगामी विशेष उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया. उद्घाटन समारोह 20 मई को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधाओं और सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी. एयरपोर्ट परिसर में अब यात्रियों को “भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा सहित फीचर वॉल, उड़ान यात्री कैफे, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाला अवसर काउंटर, बच्चों के लिए रोमांचक किड्स जोन और किताबों के शौकीनों के लिए फ्लाइब्रेरी (फ्लाइट लाइब्रेरी) की सौगात मिलने जा रही है. इस मुलाकात के दौरान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची के निदेशक विनोद कुमार एवं उप महाप्रबंधक मनोज प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ऐश पौंड की पाइप लाइन फटने से काफी मात्रा में कोनार नदी में छाई प्रवाहित, एक पखवारे में दूसरी बार घटी घटना
