Jamshedpur: घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से सरायकेला-खरसावां जिले के भाजपा नेताओं ने मुलाकात की. जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने आगामी 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया. भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों और उसकी रूपरेखा से भी अर्जुन मुंडा को अवगत कराया. बताया गया कि दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे. मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ.

यह भी पढ़ें: आगामी मॉनसून को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, सभी वार्डों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान जारी
कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़: अर्जुन मुंडा
इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं. समय-समय पर प्रशिक्षण से उनकी वैचारिक स्पष्टता बढ़ती है और संगठनात्मक कौशल मजबूत होता है. उन्होंने जिला इकाई द्वारा प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन की सराहना की. भाजपा की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग 30 और 31 मई को निर्धारित है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और आगामी राजनीतिक रणनीतियों से अवगत कराना है. इसमें मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, मंत्री सुनीता साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की डिजिटल क्रांति: AI और क्लाउड तकनीक के लिए गूगल से मिलाया हाथ
