रांगरिंग गांव में सोलह प्रहर हरि नाम-संकीर्तन का आयोजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड के भालूपानी पंचायत अंतर्गत रांगरिंग गांव में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. गांव में आयोजित...

Hari Naam-Sankirtan
हरि नाम-संकीर्तन में पहुंचें भाजपा वरिष्ठ नेता व स्थानीय मुखिया

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड के भालूपानी पंचायत अंतर्गत रांगरिंग गांव में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. गांव में आयोजित भव्य सोलह प्रहर हरि नाम-संकीर्तन महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र हरे कृष्ण, हरे राम के महामंत्र से गुंजायमान हो उठा. ​

कार्यक्रम में शामूल हुए भाजपा वरिष्ठ नेता व स्थानीय मुखिया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई एवं स्थानीय मुखिया सावित्री मेलगांडी शामिल हुईं. उन्होंने प्रभु की पूजा-अर्चना कर अखंड हरि नाम-संकीर्तन का आशीर्वाद लिया और ईश्वर से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की. ​इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई और मुखिया सावित्री मेलगांडी को आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.

धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ती है आपसी भाईचारा

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा, कि “ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, हरि नाम का संकीर्तन मन को शांति प्रदान करता है. मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि हमारे बंदगांव क्षेत्र के हर घर में सुख-समृद्धि आए और हमारे किसान-मजदूर खुशहाल रहें.

वहीं ​मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा, कि रांगरिंग गांव में इस तरह का भव्य आयोजन पूरे पंचायत के लिए गौरव की बात है. संकीर्तन से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि लोगों में एकजुटता भी बढ़ती है. पंचायत के विकास और शांति के लिए ऐसे अनुष्ठान अत्यंत आवश्यक हैं.

इस मौके पर कीर्तन मंडली के कलाकारों सहित भालूपानी पंचायत एवं रांगरिंग गांव के सैकड़ों ग्रामीण, महिला-पुरुष और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची: RTE के तहत निजी स्कूलों में ऑनलाइन लॉटरी से 1036 बच्चों का हुआ चयन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *