Bokaro: बोकारो पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चास क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, बोकारो न्यायालय के जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत सीपी केस संख्या 23/2023 के अजमानतीय वारंट के तहत 44 वर्षीय सिदाम प्रमाणिक को चास के पुराना बाजार मछलीपट्टी इलाके से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

इसके अलावा, बोकारो सेशन न्यायालय द्वारा निर्गत एसटी संख्या 373/2023 के अजमानतीय वारंट के तहत 39 वर्षीय विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी चास के कैलाश नगर का निवासी बताया गया है.
एक अन्य वारंटी भी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में सीपी केस संख्या 12/2025 के तहत 47 वर्षीय ओमप्रकाश गोप को भी गिरफ्तार किया गया है. वह चास तेलीडीह रोड क्षेत्र का निवासी है. पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है.
