Pakur : पाड़कु जिले के हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने किया. धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा.


चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप
धरना का नेतृत्व कर रहे सुकुमार मंडल ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने, वन उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने, कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने और किसानों को सस्ती दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया है.
ALSO READ : पतरातु पावर प्लांट के दूसरे यूनिट का ट्रायल सफल, राज्य को मिलेगी 85 फीसदी बिजली
खाद और यूरिया की कालाबाजारी पर जताई नाराजगी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय ने कहा कि राज्य में खाद और यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को मजबूरी में ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है.
ALSO READ : हजारीबाग बाल सुधार गृह और ओपन जेल का SP ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जताई सख्ती
बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सुनीता देवी, जयंत मंडल, जामु मरांडी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
