Koderma : कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने झोपड़ीनुमा ढाबे में आग लगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान रवि बिरहोर, पिता विनोद बिरहोर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित तिलैया बस्ती के बिरहोर टोला के पास रविवार रात एक झोपड़ीनुमा ढाबे में आग लगा दी गई थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया.


कोर्ट ले जाने के दौरान कराया गया पैदल मार्च
गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेशी के लिए कोडरमा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान झुमरीतिलैया के झंडा चौक से पूर्णिमा टॉकीज तक उसे पैदल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि जिस वाहन से आरोपी को ले जाया जा रहा था, वह रेलवे ओवरब्रिज के पास अचानक खराब हो गया था. इसके बाद आरोपी को पैदल ही आगे ले जाया गया.
ALSO READ : हजारीबाग सदर अस्पताल में हर 2 महीने के भीतर होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
लोगों ने कार्रवाई को बताया सही
हालांकि आरोपी को पैदल ले जाने को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना रहा. कई लोगों ने इसे अपराधियों के लिए एक सबक बताया. स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके. बाद में पूर्णिमा टॉकीज के पास पहुंची पुलिस की दूसरी गाड़ी से आरोपी को कोडरमा भेज दिया गया.
ALSO READ : जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो 28 मई को पहुंचेंगे पलामू, प्रमंडलीय बैठक में संगठन मजबूती पर होगी चर्चा
