किसानों की समस्या को लेकर BJP का धरना, राज्यपाल के नाम BDO को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

Palamu: किसानों की बदहाली, हेमंत सरकार की कथित वादाखिलाफी तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा...

Palamu: किसानों की बदहाली, हेमंत सरकार की कथित वादाखिलाफी तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्रवण अग्रवाल ने किया.

राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र

धरना के बाद भाजपा हुसैनाबाद मंडल की ओर से राज्यपाल के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया.

Also Read: पलामू: डीसी ऑफिस में जन समाधान दिवस का आयोजन, विभिन्न समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव पूर्व किसानों से बड़े-बड़े वादे करने वाली राज्य सरकार सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल गई है. भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने तथा 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के वादे को पूरा करने में विफल रही है. महीनों बाद भी किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है.

आंदोलन जारी रखने की बात

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जनहित और किसानों के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है तथा सरकार की नीतियों को जनता के बीच रखने का काम कर रही है.

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना कार्यक्रम में नगर महामंत्री चंदन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखलेश मेहता, संतोष सिंह, योगेंद्र सिंह, बिनय पासवान, हंसराज सिंह, चिराग पासवान, राहुल तिवारी, दुर्गेश सिंह, दिनेश सिंह, अनुज सिंह, बसंत चौहान, रामप्रीत राम, डॉ. अखलेश गुप्ता, विकास पासवान, रामलाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *