रांची में शादी समारोह से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख के गहने बरामद

Ranchi: पुलिस ने शादी समारोह में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

Ranchi: पुलिस ने शादी समारोह में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई बरियातू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद की गई. पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियों ने दुल्हन का हैंड बैग चोरी कर लिया था, जिसमें सोने-चांदी के गहने और नकदी रखी हुई थी. मामले में बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

Also Read: BREAKING- झारखंड पुलिस में फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर हुआ जारी

तकनीकी जांच से मिली सफलता

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जांच और छापेमारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो राजगढ़ का निवासी है.

लाखों के गहने और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 96,800 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *