Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को भाजपा सांगठनिक जिला चक्रधरपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया है. यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार किया गया. गुरुचरण नायक के अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चक्रधरपुर संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरुचरण नायक लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहे हैं तथा उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा.
यह भी पढ़ें: टीसीसी प्रीमियर लीग सीजन-2 के चौथे दिन टीसीसी ब्लास्टर्स और टीसीसी हिटर्स की धमाकेदार जीत
