झारखंड में आसमान से बरस रही आग, पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस पार, उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में लू का टॉर्चर

Ranchi : झारखंड में इन दिनों सूर्य देव के कड़े तेवर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राज्य के अधिकांश...

Ranchi :  झारखंड में इन दिनों सूर्य देव के कड़े तेवर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का टॉर्चर जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा. जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, दूसरी ओर राजधानी रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो राज्य में सबसे कम रहा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 22 और 23 मई को उत्तर-पश्चिमी झारखंड (लातेहार को छोड़कर यानी पलामू, गढ़वा, चतरा) में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है. इसके अलावा, राज्य के बाकी हिस्सों के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

अगले पांच दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं पिछले 24 घंटे में पंचेत डीवीसी में 10.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. डीवसी मैथन में 8.4 मिलीमीटर, जामताड़ा में 7.8 मिलीमीटर, महेशपुर में 7.4 मिलीमीटर, सिकटिया में 6.6 मिलीमीटर, गोविंदपुर में 2.6 मिलीमीटर, नाला में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया.

27 मई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र के अनुसार, 21 मई से 25 मई के बीच राज्य का मौसम मिलाजुला रहेगा. उत्तर-पश्चिमी झारखंड (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार) को छोड़कर बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 22 मई को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग (कोडरमा और हजारीबाग) को छोड़कर शेष भागों में बारिश के आसार हैं. वहीं 26 और 27 मई को पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है.

राजधानी रांची और आसपास का हाल

रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, 24 और 25 मई को पारा और चढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की पूरी संभावना है.

  • 21 और 22 मई : उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की आशंका है.
  • 23 और 24 मई : उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़, साहेबगंज) और निकटवर्ती मध्य भाग (बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़) में हवा की गति और खतरनाक होकर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
  • 25 से 27 मई : पूरे राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी.

ALSO READ : Alert: झारखंड के जंगलों में रेड कोड, अगले 7 दिन बेहद संवेदनशील; वन क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *