Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार को प्रमोशन मिला. उन्हें वरीय कमांडेंट बनाते हुए उनका स्थानांतरण आसनसोल कर दिया गया है.
पवन कुमार ने रांची मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, दृढ़ प्रशासनिक कौशल एवं अनुकरणीय कार्यशैली का परिचय दिया. उनके मार्गदर्शन एवं स्पष्ट निर्देशों के कारण रांची मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने लगातार उत्कृष्ट कार्य किया. इससे सुरक्षा, यात्री सेवा एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की. उनके नेतृत्व में रेलवे परिसरों, ट्रेनों एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. उनके कार्यकाल के दौरान रांची मंडल में किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई. यह उनकी सजगता, प्रभावी निगरानी व्यवस्था तथा टीम के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है.
पवन कुमार सदैव अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे. उन्होंने न केवल अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा दिया. बल्कि जवानों का मनोबल बढ़ाने. आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने तथा आम यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास कायम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ALSO READ : सोनू यादव ने बयान में किया खुलासा, गैंगवार में उसने चलायी थी चार गोली
