रांची: मशहूर होटल कारोबारी के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 साल पहले हुआ था अपहरण

  Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने और चर्चित कैपिटल हिल होटल, कावेरी होटल के संचालक आशीष भाटिया के पुत्र लव...

File Photo

 

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने और चर्चित कैपिटल हिल होटल, कावेरी होटल के संचालक आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे व्यावसायिक जगत और स्थानीय इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

उल्लेखनीय है कि आज से 17 साल पहले यानी 30 जुलाई 2009 को लव भाटिया मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर रात 10.45 बजे घर के लिए निकला था. रास्ते में ही उसका अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था. इस घटना को लेकर लव भाटिया के पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार कांड संख्या 168/09 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.

दोपहर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. पीपी कंपाउंड स्थित आवास पर लव भाटिया की तबीयत अचानक बिगड़ी और बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों और करीबियों द्वारा उन्हें आनन-फानन में रांची के लालपुर स्थित आर्किड अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. लालपुर पुलिस ने फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

अस्पताल लाते ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका इलाज शुरू किया और उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी और इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

ALSO READ: गिरिडीह में अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई. विरोध और हंगामे के बीच लौटी टीम

मौत के कारणों पर सस्पेंस

लव भाटिया की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की मुख्य वजह क्या थी, इस पर अभी तक रहस्य बना हुआ है. परिवार या अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है.

आशीष भाटिया रांची के एक प्रतिष्ठित और स्थापित व्यवसाई हैं. उनके पुत्र के इस तरह अचानक और असमय चले जाने से उनके जानने वालों और शहर के व्यापारिक संगठनों में गहरा शोक है. लोग इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. फिलहाल, हर कोई इस बात के इंतजार में है कि मौत की असली वजह क्या थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *