विकास की नई राह पर बढ़ा चंदनकियारी, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सौगात : उमाकांत रजक

Bokaro: बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत दामुडीह टोला भुइयांडीह पीडब्ल्यूडी रोड से अड़ीता तक...

Chandankiyari
सड़क निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

Bokaro: बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत दामुडीह टोला भुइयांडीह पीडब्ल्यूडी रोड से अड़ीता तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक द्वारा किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र व सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि विकास का वह सशक्त माध्यम है जो गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक उन्नति से जोड़ने का कार्य करता है.

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन में होगी सुविधा

विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा बेहतर सड़क सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे आज धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. आगे भी जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इसी प्रकार जारी रहेगी.

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की और ऐसे जनहितकारी कार्यों के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया.

यह भी पढ़ें: डी-कोर मॉल पार्किंग में फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *