Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक किया गया. बैठक में कुल चार आवेदकों के आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें से दो आवेदकों की आवेदनों की जांच करते हुए अनुकंपा पर आधारित नियुक्ति हेतु अनुशंसा किया गया और शेष दो आवेदकों को पुनः कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया.
DDC रवि जैन की मौजूदगी में अधिकारियों ने बैठक में लिया हिस्सा
बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय PM कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा, शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, जिला पेंशन एवं लेखा पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे.

Also Read : पाकुड़: सदर अस्पताल में उपद्रव का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


