Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: डोमचांच की तीन PDS दुकानें बंद मिलने पर DSO हुए सख्त, मांगा जवाब

Koderma: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने गुरुवार को डोमचांच प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण...

Koderma
कोडरमा में पीडीएस दुकानों का निरीक्षण

Koderma: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने गुरुवार को डोमचांच प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बबीता महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल, बासुदेव पांडेय , नवलशाही के पीडीएस दुकान बंद पाए गए.  इसके लिए संचालक द्वारा पूर्व में दुकान बंद रखने की सूचना जिला आपूर्ति कार्यालय या प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डोमचांच को नहीं दी गई थी. दुकान बंद रहने से कई लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उठाव में परेशानी का सामना करना पड़ा.

मांगे गए स्पष्टीकरण 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन बरनवाल ने उक्त पीडीएस डीलर के इस लापरवाही और अनियमितता के लिए दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा है. निरीक्षण के दौरान दुकानों के संचालन, खाद्यान्न वितरण, स्टॉक पंजी एवं अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई. डीएसओ ने निर्देश दिया कि सभी पीडीएस दुकानदार निर्धारित समय पर दुकान खोलकर लाभुकों के बीच पारदर्शी एवं नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.  निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो. साहिल भी उपस्थित थे.

ALSO READ : झारखंड में आएंगी बड़ी कंपनियां! स्वास्थ्य मंत्री बोले- Google से होगा समझौता, युवाओं को मिलेगा रोजगार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *