खूंटपानी ब्लॉक के निरीक्षण में बीडीओ, सीओ और एमओ मिले नदारद, कोल्हान रक्षा संघ ने जताई भारी नाराजगी

Chakardharpur:कोल्हान रक्षा संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर आज पश्चिमी...

Chakardharpur:कोल्हान रक्षा संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर आज पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान ब्लॉक की प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और विपणन पदाधिकारी (एमओ )जैसे मुख्य जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालयों से पूरी तरह गायब पाए गए.

बेहद दुर्भाग्य ऑर चिंताजनक 

​निरीक्षण दल का नेतृत्व कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको, महासचिव मान सिंह हेंब्रम, कोषाध्यक्ष जय सिंह हेंब्रम और संघ के नेता रविंद मंडल ने संयुक्त रूप से किया. औचक निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि सुदूर ग्रामीण इलाकों से अपनी फरियाद लेकर आने वाले गरीब ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए ब्लॉक में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है. हमारे निरीक्षण के दौरान बीडीओ, सीओ और एमओ तीनों अपने कार्यालय से नदारद पाए गए. कोल्हान क्षेत्र के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं और अपने हकों के लिए भटक रहे हैं. जब अधिकारी ही दफ्तर से गायब रहेंगे, तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? हम इस मामले को बर्दाश्त नहीं करेंगे. अनुपस्थित अधिकारियों पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा कोल्हान रक्षा संघ ग्रामीणों के हक के लिए उग्र आंदोलन को बाध्य होगा.

 संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रविंद मंडल ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा

खूंटपानी ब्लॉक की स्थिति देखकर साफ पता चलता है कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है. ग्रामीण मीलों पैदल चलकर, अपना काम-धंधा छोड़कर प्रखंड मुख्यालय आते हैं, लेकिन  उन्हें सिर्फ खाली कुर्सियां देखने को मिलती हैं. मुख्य अधिकारियों का एक साथ गायब होना गंभीर लापरवाही है. ग्रामीणों की राशन, जमीन और विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. हम जिला उपायुक्त से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा ​संघ की मुख्य मांगें है कि ​खूंटपानी ब्लॉक से बिना सूचना नदारद रहने वाले बिडीओ, सीओ और एमओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए. प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े.​ राशन, जमीन म्यूटेशन और स्थानीय विकास योजनाओं से जुड़ी लंबित समस्याओं का निपटारा कैंप लगाकर तुरंत किया जाए. ​कोल्हान रक्षा संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ब्लॉक की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और जनता को राहत नहीं मिली, तो संघ पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से जोरदार आंदोलन शुरू करेगा. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

AlsoRead:300 किमी दूर बैठे दुश्मन पर सटीक वार, जानिए कितनी है ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट की कीमत

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *