पलामू में पुलिस को बड़ी सफलता, लेवी के लिए हाइवा फूंकने वाला फरार अपराधी गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले की छतरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी कपिलदेव...

Palamu : पलामू जिले की छतरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी कपिलदेव सिंह उर्फ कपिल सिंह उर्फ विशाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी बरडीहा गांव का रहने वाला है और उस पर चराई क्षेत्र में लेवी (रंगदारी) वसूलने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो हाइवा गाड़ियों में आग लगाने का आरोप है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में शामिल छह अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

27 मई 2025 की रात हुई थी घटना

छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 27 मई 2025 की रात चराई क्षेत्र में माइनिंग कार्य में लगी दो हाइवा गाड़ियों को करीब 10 अज्ञात अपराधियों ने जबरन रोक लिया था. अपराधियों ने चालकों को हथियार का डर दिखाकर मारपीट की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोनों हाइवा में आग लगा दी. आग लगने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं. घटना के बाद पीड़ित रामू कुमार गुप्ता के बयान पर छतरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें कपिलदेव सिंह की संलिप्तता सामने आई.

ALSO READ : PM मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति के बीच वार्ता: पीएम ने कहा- ‘दोनों देशों के संबंध समय की कसौटी पर बार-बार खरे उतरे’

कई मामलों में है आरोपी का नाम

एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह विश्रामपुर और छतरपुर थाना क्षेत्र के कई मामलों में नामजद है तथा लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में सक्रिय अपराधी गिरोहों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

ALSO READ : बुजुर्ग सवारी को पीटकर ऑटो चालक और उसके साथी ने लूटे चार हजार रुपये और जरूरी कागजात

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

एसपी के निर्देश पर गठित टीम में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ALSO READ : पत्नी के फोनपे पर रिश्वत की राशि लेने के आरोपी अनुज कुमार से होम गार्ड DIG ने मांगा स्पष्टीकरण 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *