इंटक यूनियन नेता लखन प्रसाद जायसवाल के घर पहुंचे धीरज प्रसाद साहू, परिजनों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

Lohardaga: चंदवा झारखंड के पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू चंदवा प्रखंड के नगर पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस नेता सह इंटक...

Dheeraj Prasad Sahu
लखन प्रसाद जायसवाल के परिजनों से मुलाकात करते धीरज प्रसाद साहू

Lohardaga:  चंदवा झारखंड के पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू चंदवा प्रखंड के नगर पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस नेता सह इंटक नेता लखन प्रसाद जायसवाल के परिजनों से मिलकर बच्चों तथा परिवार जनों को संतावना दिया. बता दें कि कांग्रेस नेता सह इंटक नेता लखन प्रसाद जायसवाल का 20 मई को लू लग जाने के कारण निधन हो गया था. इसकी सूचना मिलते ही धीरज प्रसाद साहू ने आज 22 मई को उनके पैतृक आवास नगर चंदवा पहुंचकर परिजनों को ढाढस दिया और कहा कि लखन प्रसाद जायसवाल हमारे बहुत ही नजदीकी आदमी थे. हमारे बड़े भाई शिवप्रसाद साहू के साथ उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. उसी समय से हमारे परिवार से लखन प्रसाद जायसवाल का जुड़ाव रहा है.

पार्टी के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति

उन्होंने कहा कि आज लखन के नहीं रहने से पार्टी के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति हुई है, जिसको भरा नहीं जा सकता है. यह कभी उम्मीद नहीं थी कि लखन प्रसाद जायसवाल हम लोग के बीच इस तरह से चले जाएंगे. हमें बहुत क्षति हुई है. इस क्षेत्र में हम लोग किसी भी तरह का कार्य लखन प्रसाद जायसवाल के रहने से आसानी से किया करते थे.

इस दौरान साहू ने लखन प्रसाद जायसवाल की धर्मपत्नी, बड़े पुत्र रितेश जायसवाल, छोटे पुत्र जितेंद्र जायसवाल और परिजनों से मिलकर कहा कि “मैं पूरे परिवार के साथ हर संभव खड़ा रहूंगा.” इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष निश्चित जायसवाल मुकेश कुमार सिंह उदय साहू महेंद्र तिवारी सौरभ साहू उर्फ गोलू समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य भर्ती में बदला रिजल्ट, JSSC ने जारी की संशोधित अतिरिक्त सूची

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *