गिरिडीह में 23-24 मई को विशेष मतदाता सत्यापन अभियान

Giridih: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष पुनरीक्षण अभियान में भाग लेने की अपील की है. भारत निर्वाचन...

Giridih: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष पुनरीक्षण अभियान में भाग लेने की अपील की है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग का अभियान चलाया जाएगा. जिला प्रशासन के अनुसार 23 मई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद 23 और 24 मई को विशेष सत्यापन कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे और मतदाताओं की सहायता करेंगे.

यह भी पढ़ें: रांची: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग अलर्ट, जून से शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान

मतदाताओं से सहयोग करने की अपील

उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की है. साथ ही राजनीतिक दलों, बीएलए और संबंधित अधिकारियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने को कहा गया है. प्रशासन ने Absentee, Shifted, Dead एवं Duplicate (ASDD) मतदाताओं की पहचान कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर जोर दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची बेहद जरूरी है, इसलिए सभी नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

यह भी पढ़ें: पिछले तीन-चार दिनों में 20 से ज्यादा बालू घाटों के लीज डीड पर जिलों के DC ने किया साइन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *