News Wave Desk: कान में तेज चुभन या भारीपन पूरे दिन खराब कर सकता है. सर्दी-जुकाम, पानी चला जाना, वैक्स जमना, हवाई जहाज का प्रेशर या फिर कोई इंफेक्शन हो सकते हैं.. ज्यादातर हल्के दर्द घर पर ठीक हो जाते हैं.


तुरंत आराम के 3 तरीके
- गर्म सिकाई: गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ें और 10-15 मिनट कान पर रखें. गर्मी सूजन और दबाव कम करती है.
- दर्द निवारक: Paracetamol या Ibuprofen पैक पर लिखी डोज में लें.बच्चों को उम्र के हिसाब से सिरप दें.
- सिर ऊंचा रखें: 1-2 तकिया लगाकर सोएं. सीधा लेटने से कान में प्रेशर बढ़ता है.
दर्द से राहत के लिए क्या करें

सर्दी/बंद नाक-भाप लें, सलाइन नेजल स्प्रे डालें. नाक खुलने से कान का प्रेशर रिलीज होगा.
कान में पानी– उसी तरफ सिर झुकाकर कूदें. हेयर ड्रायर low पर 30 cm दूर से 30 सेकंड चलाएं.
फ्लाइट/ऊंचाई का दर्द-च्यूइंग गम चबाएं, जम्हाई लें. नाक-मुँह बंद कर हल्का फूंक मारें
वैक्स-2-3 बूंद गुनगुना सरसों तेल डालें, 5 मिनट बाद झुका दें। ईयरबड कभी न डालें.
ये गलतियां न करें
ईयरबड, तीली या पिन से कान कुरेदना, रूई ठूंसना और कान बहते समय खुद से कोई ड्रॉप डालना खतरनाक है. कान का पर्दा फट सकता है.
डॉक्टर को कब दिखाएं?
- दर्द 2 दिन से ज्यादा रहे या बढ़े
- कान से मवाद/खून आए, बुखार 100.4°F
- सुनाई कम दे, चक्कर आए, चेहरे पर कमजोरी लगे
- बच्चे का रोना बंद न हो, चोट के बाद दर्द हो
बचाव के टिप्स
नहाने के बाद कान सुखाएं, जुकाम में नाक धीरे से साफ करें, ईयरफोन 60% वॉल्यूम से कम रखें.
नोट: यह सामान्य जानकारी है. लक्षण गंभीर हों तो ENT डॉक्टर से सलाह लें. सही समय पर सही कदम से कान की सुनने की ताकत सलामत रखें.
ALSO READ:
