विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मैपिंग से वंचित मतदाताओं की सूची प्रत्येक बूथ पर प्रकाशित

Chakardharpur:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी के तहत बंदगांव प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर वैसे मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई,...

Chakardharpur:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी के तहत बंदगांव प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर वैसे मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई, जिनका अब तक मैपिंग नहीं हो सका है. यह कार्य वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का पूर्व गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची से मिलान एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

मतदाताओं से अपील

प्रखंड प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस प्रक्रिया के लिए दिनांक 01 जनवरी 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां सभी बीएलओ को पूर्व में उपलब्ध करा दी गई थीं, ताकि मतदाताओं के नामों का सही तरीके से सत्यापन एवं मैपिंग कार्य किया जा सके. आज सभी बूथों पर प्रकाशित सूची के माध्यम से ऐसे मतदाताओं की पहचान की जा रही है, जिनका मैपिंग कार्य अब तक लंबित है. संबंधित मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने बूथ पर जाकर सूची का अवलोकन करें तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर मैपिंग कार्य में सहयोग करें.

इस दौरान विभिन्न बूथों पर बीएलओ मेनका बोदरा, फुलमती काडिंयांग, बैदनाथ बोदरा, प्रेमशिला बोदरा, माकी बकिरा, भारती देई, नन्दलाल पुरती, अंजली महतो, बचनदेव महतो, ज्योति सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

AlsoRead:कान के दर्द से तुरंत राहत: आसान घरेलू उपाय और जरूरी सावधानी

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *