जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार को दिए निर्देश

Jamtara:उपायुक्त आलोक कुमार दुबे के द्वारा आज शनिवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान...

Jamtara:उपायुक्त आलोक कुमार दुबे के द्वारा आज शनिवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्यालय संचालन व्यवस्था तथा अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने अलग-अलग पंजियों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा आम जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय पर वितरण करने का निर्देश 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जेएसएफसीआई गोदाम का भी निरीक्षण किया. वहां खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक तथा वितरण प्रणाली की जानकारी ली गई. उन्होंने भंडार एवं वितरण पंजियों को अद्यतन रखने, खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय पर वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही गोदाम परिसर में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुचारू रूप से आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए.

AlsoRead:NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए NTA ने खोला ऑनलाइन पोर्टल, 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करने का आखिरी मौका

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *