Ranchi: झारखंड के ग्रामीण अंचलों की तकदीर और आजीविका की तस्वीर बदलने के लिए अब नए नवाचारों और आधुनिक मॉडलों का सहारा लिया जाएगा. इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्यों ने विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पुणे (उराली कंचन) स्थित बीएआइएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन’ के प्रधान कार्यालय और रूरल इनोवेशन सेंटर का बेहद महत्वपूर्ण दौरा किया. इस जमीनी दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे देश के बेहतरीन प्रयोगों को करीब से समझना था.

पशुपालन और कृषि मॉडल पर विशेष फोकस
अध्ययन यात्रा के दौरान समिति ने पशु नस्ल सुधार, हाई-वैल्यू एग्रीकल्चर (उच्च मूल्य कृषि) और सामुदायिक विकास से जुड़ी अत्याधुनिक गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया. टीम ने यह जानने की कोशिश की कि कैसे कम संसाधनों में भी ग्रामीण आबादी की आमदनी को दोगुना किया जा सकता है.
Read Also: 10.09 सेकंड में सौ मीटर दौड़ गुरिंदर वीर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड
कल्पना सोरेन ने क्या कहा
कल्पना सोरेन ने कहा कि ग्रामीण आजीविका और कृषि के क्षेत्र में बीएआइएफ के इनोवेटिव मॉडल अत्यंत प्रेरणादायक हैं. इनके जमीनी अनुभवों और तकनीकी नवाचारों को सीखकर झारखंड जैसे राज्यों में ग्रामीण विकास और आजीविका सशक्तिकरण की असीम संभावनाओं के नए द्वार खोले जा सकते हैं.
