जपला दंगवार मुख्य सड़क के झारहा मोड़ के पास जलमीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र क़े महुअरी पंचायत अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क के झारहा मोड़ के पास लगा जलमीनार खराब हो जाने से...

Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र क़े महुअरी पंचायत अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क के झारहा मोड़ के पास लगा जलमीनार खराब हो जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज आंधी-तूफान में जलमीनार क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है. फिलहाल उसे बांस के सहारे किसी तरह खड़ा रखा गया है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है.  पंचायत निवासी चंदन बैठा ने जलमीनार की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने पलामू उपायुक्त को X पर टैग कर पोस्ट किया है. चंदन बैठा ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों समेत लोगों को इसी जलमीनार से पानी मिलता था, लेकिन खराब होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

ALSO READ: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गुमला इकाई को मिला नया जिला अध्यक्ष, गोपाल कुमार सर्वसम्मति से चुने गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *