राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गुमला इकाई को मिला नया जिला अध्यक्ष, गोपाल कुमार सर्वसम्मति से चुने गए

Gumla: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड की गुमला जिला इकाई की बहुप्रतीक्षित आमसभा रविवार को शहर स्थित नीलेश कॉम्प्लेक्स भवन के सभागार...

Gumla: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड की गुमला जिला इकाई की बहुप्रतीक्षित आमसभा रविवार को शहर स्थित नीलेश कॉम्प्लेक्स भवन के सभागार में आयोजित हुई. सभा में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल कुमार को गुमला जिला अध्यक्ष चुना गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप नीलेश, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, वरिष्ठ नेता पवन कुमार गुप्ता, सुनील साहू, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महेश लाल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई.

Also Read: जंगल, कचरा और कारोबार… झारखंड में शुरू हुई ‘ग्रीन बिजनेस’ की नई तैयारी

नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताई प्राथमिकताएं

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के लोगों को एकजुट करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. साथ ही संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और समाज के हर वर्ग की आवाज बनने का प्रयास किया जाएगा.

मिठाई खिलाकर जताई खुशी

उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे. सभा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *