पाकुड़: 2029 चुनाव की तैयारी में जुटी आरजेडी, जिलाध्यक्ष ने कहा- ‘जरूरत पड़ी तो पार्टी सभी 81 सीटों पर लड़ेगी चुनाव’

Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के तसर विभाग कैंपस में राष्ट्रीय जनता दल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. मौके पर किसान...

Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के तसर विभाग कैंपस में राष्ट्रीय जनता दल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. मौके पर किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष लाल मरांडी को जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने सम्मानित किया. राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया लगातार पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगे हैं. क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं. वहीं युवाओं को पार्टी में शामिल करा रहे हैं. इस मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने नवनिर्वाचित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मरांडी से कहा कि सभी प्रखंडों में घूम-घूम कर आम जनता की समस्याओं को सुनें और कृषि संबंधित जो भी परेशानी हो, उसे संबंधित विभाग से बात कर उसका समाधान कराएं.

यह भी पढ़ें: लव हैंडल्स क्या हैं और कैसे कम करें?

आरजेडी आमलोगों की समस्याओं को उठाती रहेगी: महावीर मड़ैया

सम्मान समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि आरजेडी आने वाले 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आरजेडी झारखंड के सभी 81 विधानसभा में चुनाव लड़ेगी. इसकी तैयारी अभी से की जा रही है. आरजेडी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रहेगी और यहां के मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठाती रहेगी.

यह भी पढ़ें: पियूष ने पास की CA परीक्षा, बोकारो और रौनियार समाज का बढ़ाया मान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *