Ranchi: लालपुर पुलिस ने मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी करमटोली के अहिरटोली निवासी अंशु कच्छप है जबकि दूसरा नगडा टोली निवासी आकाश वर्मा है. उनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया है. यह जानकारी लालपुर थाना ने दी है. लालपुर पुलिस के अनुसार के.एम. मल्लिक रोड निवासी राकेश सिन्हा शनिवार की शाम 3.55 बजे विराज नगर जा रहे थे, उसी समय बाइक सवार दोनों आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया. इस संबंध में उन्होंने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.


यह भी पढ़ें: जामताड़ा साइबर ठग गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा से भेजे जाते थे फर्जी सिम और एटीएम
