Palamu : जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप भीषण आग लगने से कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. इस हादसे में लाखों रुपया की संपत्ति के नुकसान का हुआ है . यह घटना सोमवार की 3.15 बजे हुई हैं. जिसके बाद गश्त लगा रही थाना पुलिस की मुस्तैदी और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आशंका जताई जा रही है, कि बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ.
इस घटना में शमशीर टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज और सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह जल गए हैं. आग की चपेट में आने से तीन ऑटो, तीन बाइक और करीब तीन लाख रुपए के टायर जलकर नष्ट हो गए. आग बुझाने के दौरान एक दुकान में रखा एलपीजी सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें वहां मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर आजम अंसारी ने बताया कि आग लगने की यह घटना भोर में करीब तीन बजकर बारह मिनट की है.
Home » झारखण्ड » पलामू » पलामू : हैदरनगर में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी
पलामू : हैदरनगर में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी
Palamu : जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप भीषण आग लगने से कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. इस...
सम्बंधित ख़बरें
