Jamtara: जामताड़ा जिले में पुलिस विभाग के पांच डीएसपी अधिकारियों के स्थानांतरण एवं चार नए डीएसपी अधिकारियों के आगमन को लेकर स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, डीसी आलोक कुमार, जूडिशियरी के पदाधिकारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान स्थानांतरित डीएसपी विकास आनंद लगोरी, मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह एवं चंद्रशेखर को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं जिले में नव पदस्थापित डीएसपी वसीम रजा, अमित रविदास, नीलम कुजूर तथा किशोर तिर्की का स्वागत किया गया.

यह भी पढें: बोकारो: चास में चार दिनों से बिजली गुल, 500 घर प्रभावित, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
डीएसपी का कार्यकाल सराहनीय रहा: एसपी
मौके पर एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि स्थानांतरित सभी डीएसपी अधिकारियों का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है. उन्होंने अपने कार्यों से जिले में एक अलग पहचान और छाप छोड़ी है. साथ ही नव पदस्थापित अधिकारियों से बेहतर पुलिसिंग एवं जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की उम्मीद जताई. समारोह के दौरान अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा.

यह भी पढें: पाकुड़ में मृत नवजात के जन्म से चर्चा, दुर्लभ शारीरिक विकृति की आशंका
