श्री श्री जगन्नाथ मंदिर रथ संचालन समिति की आवश्यक बैठक संपन्न, रथ निर्माण एवं मंदिर मरम्मती कार्यों पर हुई चर्चा

Chakardharpur:श्री श्री जगन्नाथ मंदिर रथ संचालन समिति कराईकेला की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रशांत साहू की अध्यक्षता में आयोजित की...

Chakardharpur:श्री श्री जगन्नाथ मंदिर रथ संचालन समिति कराईकेला की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रशांत साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आगामी रथयात्रा महोत्सव को लेकर रथ निर्माण एवं रथ की मरम्मती कार्यों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें आगामी रथयात्रा के लिए नए रथ निर्माण कार्य, मंदिर परिसर में ग्रेनाइट लगाने, मंदिर के छत की ढलाई कराने तथा मंदिर के अन्य आवश्यक मरम्मती कार्य शामिल रहे.

कार्य योजना बनाई गई

समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि कल मंदिर के मिस्त्री, टाइल्स मिस्त्री एवं ढलाई कार्य से जुड़े मिस्त्री स्थल पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के उपरांत आवश्यक अनुमान तैयार कर कार्य योजना बनाई जाएगी, ताकि समय रहते सभी कार्यों को पूर्ण किया जा सके. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने रथयात्रा एवं मंदिर विकास कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया.

बैठक का संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस मौके पर गिरधारी मंडल, बिट्टू मिश्रा, नितेश मंडल, दुलाल सेन,जोगेन्द्र नायक, मुकुंद नायक, राजकिशोर नायक, बैसागु नायक, मकरध्वज महतो,परितोष साहू, सहदेव प्रजापति, कुना मिश्रा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

AlsoRead:एनटीए देश का सबसे बड़ा घोटाला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : अंबा प्रसाद

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *