Pakur: डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा आम नागरिकों के अधिक आवागमन वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आमजनों को राहत मिल सके. सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों तथा प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई. जिससे राहगीरों एवं आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें. जिला प्रशासन जनहित में आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है
AlsoRead:3 लाख में बेटी का सौदा, भारत-पाक सीमा तक पहुंची सिमडेगा की बेटी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
