जामताड़ा: माता पार्वती की मूर्ति विखंडित करने के मामले का खुलासा, पुलिस ने कहा- मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है आरोपी

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति विखंडित किए जाने के मामले का जामताड़ा...

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति विखंडित किए जाने के मामले का जामताड़ा पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15/16 मई 2026 की रात शिव मंदिर में स्थापित माता पार्वती की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. मामले दर्ज कर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत हो रही थी. जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति के पास एक बंदर रहता है. घटना के समय बंदर के भौंकने पर वह व्यक्ति अपने पास रखा लोहे का रॉडनुमा टुकड़ा बंदर को मारने के लिए फेंका, जो मंदिर में स्थापित माता पार्वती की मूर्ति से टकरा गया. इससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: भीषण गर्मी में पुलिस की सराहनीय पहल, थानों के बाहर पेयजल की व्यवस्था

पुलिस ने लोहे का टुकड़ा और एक गुलेल बरामद किया

घटनास्थल से पुलिस ने लोहे का टुकड़ा एवं एक गुलेल भी बरामद किया है. वहीं, संदिग्ध व्यक्ति की मानसिक स्थिति की जांच स्थानीय सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा कराई गई. चिकित्सकीय सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए रिनपास, कांके (रांची) भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: महिंद्रा बोलेरो पिकअप चोरी मामले का गुमला पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *