नए एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने संभाला बुंडू अनुमंडल का प्रभार, किस्टो कुमार बेसरा को दी गई विदाई

Bundu: झारखंड में चल रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच बुंडू अनुमंडल को नया एसडीएम मिल गया है. किस्टो कुमार बेसरा के तबादले...

Bundu subdivision

Bundu: झारखंड में चल रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच बुंडू अनुमंडल को नया एसडीएम मिल गया है. किस्टो कुमार बेसरा के तबादले के बाद मोहन लाल मरांडी ने बुंडू के नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में योगदान देकर पदभार संभाल लिया. अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने नए एसडीएम मोहन लाल मरांडी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने किस्टो कुमार बेसरा को भावभीनी विदाई दी.

किस्टो कुमार बेसरा के कार्यों और व्यवहार की सराहना

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा, कि किस्टो कुमार बेसरा ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक कार्य किया और सभी को अभिभावक की तरह साथ लेकर चलने का प्रयास किया. उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यालय में बेहतर समन्वय और कार्य संस्कृति देखने को मिली. वहीं, नवपदस्थापित एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा, कि सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने बेहतर प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही.

यह भी पढ़ें: कमारहातु स्थित बंद खादान में केजकल्चर के माध्यम से किये जा रहे मछली पालन कार्यों का डीसी ने किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *