हजारीबाग : भीषण गर्मी में बेहाल जनता, हाई वोल्टेज से जले उपकरण, कुछ इलाकों में घंटों लोड शेडिंग

Hazaribagh : गर्मी से बेहाल जिलावासियों की मुश्किल बिजली ने बढ़ा दी है. एक लोड शेडिंग के नाम पर बार बार हो...

Hazaribagh : गर्मी से बेहाल जिलावासियों की मुश्किल बिजली ने बढ़ा दी है. एक लोड शेडिंग के नाम पर बार बार हो रही बिजली कटौती की जा रही है. वहीं दूसरी ओर लोहसिंघना फीडर में अचानक हाई वोल्टेज ने न्यू एरिया के दर्जनों परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक वोल्टेज बढ़ने से घरों में लगे कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए. इन्वर्टर, टीवी, फ्रिज, पंखे और चार्जर तक खराब हो गए. कई घरों में इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहा है, जबकि पानी की मोटर बंद रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है.

हर आधे घंटे में हो रही लोड शेडिंग

जिलावासियों का कहना है कि हर आधे घंटे बाद लोड शेडिंग हो रही है. लोड शेडिंग हर एक घंटे के लिये की जाती है. ऐसे में जन जीवन अस्त व्यवस्त है. जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो रही है.
वहीं, न्यू एरिया के निवासियों ने बताया कि अचानक आए हाई वोल्टेज के कारण कई घरों में चिंगारी और धुआं निकलने लगा. कुछ लोगों ने समय रहते मुख्य स्विच बंद कर बड़ी दुर्घटना टाल दी, लेकिन तब तक कई उपकरण जल चुके थे. स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष तकनीकी टीम भेजी जाए. लोगों ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर और फीडर की जांच कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. साथ ही हाई वोल्टेज से जिन परिवारों के उपकरण खराब हुए हैं, उन्हें मुआवजा और तत्काल राहत देने की भी अपील की गई है.

जनता में बढ़ रहा आक्रोश

लगातार बिजली संकट और विभागीय लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. नागरिकों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

 

ALSO READ : लातेहार: बुकरू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता का आरोप, लोगों ने सांसद कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *