जमशेदपुर: पुलिस ने तड़ीपार अपराधी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है. जुगसलाई थाना की पुलिस ने कई आपराधिक मामलों के आरोपित मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे सरायकेला जिले के चांडिल स्थित एक रिसॉर्ट से पकड़ा है. फिलहाल उससे थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मनीष सिंह जुगसलाई क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहा है और वसूली में संलिप्त है. कुछ दिन पूर्व उसके दो गुर्गों को पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था.इसके अलावा गोलमुरी थाना क्षेत्र में उसके सात सहयोगियों की भी गिरफ्तारी की गई थी.
Also Read : झारखंड में खूनी होली: सात जिले में फायरिंग, हत्या, हादसे और आत्महत्या की वारदातों से 11 लोगों की हुई मौत.
गिरफ्तारी में देरी होने पर थाना प्रभारी हुए थे सस्पेंड:
गिरफ्तारी में देरी होने पर एसएसपी ने दो दिन पूर्व जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया था, और उनके जगह गुलाम रब्बानी को नया प्रभारी बनाया गया था. मंगलवार को नए प्रभारी ने योगदान दिया था. 24 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.रंगदारी वसूली और अन्य आपराधिक मामलों में उसकी भूमिका की जांच जारी है.
