सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, NH-33 पर रात में छापा मारकर लौह अयस्क के 2 वाहन जब्त

Saraikela : सरायकेला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है. देर रात...

Saraikela : सरायकेला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है. देर रात और तड़के सुबह चलाए गए विशेष जांच अभियान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क से लदे दो वाहनों को जब्त किया. साथ ही भारी मात्रा में अवैध बालू भंडारण पर भी कार्रवाई की गई.

NH-33 पर औचक जांच में दो वाहन जब्त

25 मई की मध्यरात्रि में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी, खान निरीक्षक समीर ओझा और चौका थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ NH-33 पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान लौह अयस्क लदे वाहन संख्या JH05DL1151 और NL01AF5867 के चालक वैध परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद दोनों वाहनों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए चौका थाना में जब्त कर रखा गया.

ALSO READ : धनबाद में बकरीद से पहले मॉकड्रिल, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ अभ्यास

22,500 घनफीट अवैध बालू भंडारण पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान प्रशासन ने अवैध परिवहन के साथ-साथ अवैध बालू भंडारण के खिलाफ भी कार्रवाई की. जांच टीम ने 22,500 घनफीट अवैध बालू भंडारण को चिन्हित किया और नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और भंडारण से राजस्व को भारी नुकसान पहुंचता है, इसलिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.

रात में चलाया जा रहा विशेष अभियान

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. अधिकतर अवैध वाहन रात के समय संचालित होते हैं, इसलिए रात में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है.

ALSO READ : कल्पना मंडल बनीं राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव, समाज में हर्ष की लहर

लोगों से सूचना देने की अपील

खनन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत खनन विभाग या 1077 हेल्पलाइन पर सूचना दें. विभाग ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

ALSO READ : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *