पलामू: पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पर झामुमो का वार, चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा- ‘रोम जल रहा, नीरो बांसुरी बजा रहे’

Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला के प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा-...

Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला के प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा- “जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था, वाले कहावत को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चरितार्थ कर रहे हैं. समस्त देशवासियों को देशभक्ति का मिसाल कायम करने का उपदेश देकर खुद विदेश चले जाना और इस बीच लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि, यह दिखा रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार जनहित में नहीं बल्कि कॉरपोरेट हित में काम कर रही है. केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के हाथ के खिलौना बन चुकी है. उनके इशारों पर नाच रही है.” झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच जब भारत को सस्ते तेल मिल रहा था तो पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिक मूल्य वसूले गए. पूंजीपतियों को आपदा में लूट का अवसर दिखाई दे रहा है और केंद्र सरकार इस लूट में उन्हें भरपूर सहयोग कर रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में बकरीद से पहले मॉकड्रिल, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ अभ्यास

मोदी सरकार कई मोर्चों पर फेल: चंदन प्रकाश सिन्हा

चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी देश के मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों के शरीर से खून के एक-एक बूंद को चूस कर अपने पूंजीपति मित्रों को देने पर आमादा हैं. जब युद्ध की स्थिति में ईरान-रूस भी सस्ते तेल देने के लिए तैयार थे तब अमेरिका के इशारे पर तेल नहीं लेना समझ से परे है. एक तरफ सरकार कहती है कि देश में गैस एवं तेल की कमी नहीं है जबकि पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसी पर लगी हुई कतारें सरकार के कथनी और करनी में अंतर बता रहा है. तेल एवं गैस के बढ़ते मूल्य और कमी से स्पष्ट है कि सरकार की विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल है. विश्व गुरु का सपना चूर-चूर हो गया है. सरकार की आर्थिक नीति पहले ही आम लोगों की कमर को तोड़ चुकी है. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है वहीं बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. रुपए की कीमत कमजोर हो गई है. वह दिन दूर नहीं जब लोग भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन के लिए सड़क पर उतर जाएंगे. सरकार को डर है कि यहां की युवा कहीं बांग्लादेश वाली स्थिति न कर दे. यही कारण है कि कॉकरोच जनता पार्टी के सारे अकाउंट को बैन कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, NH-33 पर रात में छापा मारकर लौह अयस्क के 2 वाहन जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *