Saraikela: सरायकेला जिले में बालू के अवैध खनन और बालू के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह रेस नजर आ रहा है. जिला खनन पदाधिकारी (DMO) ने गुप्त सूचना के आधार पर इचागढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी की है. इस संयुक्त कार्रवाई में प्रशासन ने भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप किया गया बालू जब्त किया है.

गुप्त सूचना पर DMO और पुलिस की संयुक्त छापेमारी
जिला खनन पदाधिकारी को पिछले कुछ समय से इचागढ़ इलाके में नदियों से बालू का अवैध उठाव करने और उसे गुप्त ठिकानों पर डंप कर महंगे दामों में बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. इस सूचना की सत्यता जांचने के बाद DMO ने इचागढ़ थाने की पुलिस के साथ एक विशेष टीम का गठन किया और चिन्हित ठिकानों पर अचानक दबिश दी. प्रशासनिक टीम को अचानक सामने देख बालू माफिया और वहां मौजूद मजदूर मौके से भागने में सफल रहे. हालांकि मौके पर भारी मात्रा में अवैध बालू का स्टॉक बरामद किया गया.
ALSO READ : दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल की सजा
जब्त बालू की प्रशासन करेगा नीलामी, अवैध खनन पर सख्ती जारी
अधिकारियों ने जब मौके पर मापी की तो वहां लगभग 22,000 स्क्वायर फीट (सीएफटी) अवैध बालू का अवैध स्टॉक पाया गया. इस बालू के स्टॉक से जुड़े कोई भी वैध कागजात या चालान मौके पर मौजूद नहीं थे. इसके बाद खनन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया. जिले के खनन पदाधिकारी के मुताबिक खनन विभाग अब इस जब्त किए गए 22 हजार स्क्वायर फीट बालू को जिला प्रशासन के माध्यम से नीलाम करने की तैयारी कर रहा है.
