दुलाडीह के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक नाबालिग समेत दो गंभीर, धनबाद रेफर

Jamtara: जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह के समीप शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग समेत दो युवक...

Jamtara: जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह के समीप शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, पलटा गांव निवासी मनीर अंसारी (23) और मतीन अंसारी (16) मुरली पहाड़ी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुलाडीह के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

ALSO READ: हजारीबाग: बड़े रेस्टोरेंट्स और नामचीन बेकरियों में छापा, पिज्जा हट, केएफसी और आरोग्यं कैंटीन समेत कई जगहों पर छापेमारी, मिली कई कमियां

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुई और दुर्घटना में शामिल फरार वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन और चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *