मजिस्ट्रेट के खराब वाहन की तस्वीर खींचना पत्रकार को पड़ा भारी, रिपोर्टर को पुलिस ने किया डिटेन

Bokaro : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पत्रकार को मजिस्ट्रेट के खराब वाहन की तस्वीर खींचना महंगा पड़ गया. दैनिक...

Bokaro : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पत्रकार को मजिस्ट्रेट के खराब वाहन की तस्वीर खींचना महंगा पड़ गया. दैनिक भास्कर के रिपोर्टर युधिष्ठिर महतो को पिंड्राजोरा पुलिस ने डिटेन कर थाना में बैठा लिया. घटना के बाद पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

सुभाष चौक के पास खराब हुई थी मजिस्ट्रेट की गाड़ी

जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट जया कुमारी का वाहन पिंड्राजोरा सुभाष चौक के समीप अचानक खराब हो गया था. वाहन को दोबारा चालू करने के लिए धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान मौके पर मौजूद दैनिक भास्कर के पत्रकार युधिष्ठिर महतो ने घटना की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली.

ALSO READ : लोहरदगा: इंटक का महाधिवेशन होगा ऐतिहासिक, मंत्री-विधायक सहित देशभर से राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी होंगे शामिल

तस्वीर लेने के बाद पुलिस ने रिपोर्टर को बैठाया

बताया जा रहा है कि तस्वीर खींचे जाने की सूचना मिलने के बाद मजिस्ट्रेट की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद पिंड्राजोरा पुलिस ने पत्रकार युधिष्ठिर महतो को थाना ले जाकर बैठा लिया. हालांकि पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. पत्रकार संगठनों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर खबर और तस्वीर लेना पत्रकारिता के कार्य का हिस्सा है. ऐसे में एक पत्रकार को तस्वीर लेने पर डिटेन किया जाना कई सवाल खड़े करता है.

ALSO READ : व्यापार के नाम पर करोड़ों की ठगी, जयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *